सिमडेगा, जून 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा का आम अब सिर्फ पेड़ों पर नहीं बल्कि दुनिया के बाजारों में भी लहलहा रहा है। यूके के बाद अब इटली के रास्ते पूरे यूरोप तक सिमडेगा के आम्रपाली आम की मिठास पहुंचने लगी है। मंगलवार को जिले से एक मीट्रिक टन प्रीमियम गुणवत्ता वाला आम्रपाली आम अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना किया गया। यह इस सीजन की दूसरी निर्यात खेप है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले के किसानों का पसीना अब विदेशी मुद्रा में बदल रहा है। मंगलवार को हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम परिसर से उपायुक्त कंचन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर आम से लदे वाहन को रवाना किया। यह खेप पहले कोलकाता पहुंचेगी। जहां से कार्गो विमान के जरिए इटली भेजी जाएगी। वहां से यह आम यूरोप के विभिन्न बाजारों तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- झारखंड मैंगो मार्केटिंग इनिशिएटिव से ग्र...