चतरा, जनवरी 6 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य सरिता देवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ सोमनाथ वांकिरा, उप प्रमुख संजय गुप्ता मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजय भारती, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल, डॉ अर्चना मधुर बीपीएम मारूफ खान शंभु पांडे अमित कुमार विकास कुमार यादव एसटीएस प्राणेश कुमार समेत अन्य ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के आयोजनों से आमजन को बहुत लाभ मिलता है। मेला में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई है। मौके पर 104 टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया। मेला में सैकड़ों लोगों का विभिन्न तरह का जांच किया गया है। जांचोंपरांत ...