इटखोरी में सरयू राय ने की मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना
चतरा, जून 20 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति सरयू राय ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां भद्रकाली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, शनिदेव मंदिर, कोटेश्वर नाथ मंदिर के अलावे कीर्तन मंडली में भी पहुंचे। उनके मंदिर आगमन पर प्रखंड प्रशासन की ओर से मंदिर कार्यालय में उन्हें माता भद्रकाली का चित्र भेंट किया गया।इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि माता भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर मन को काफी सुकून मिला। माँ के कई स्वरूप हैं; 'ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी' माता के शक्तिशाली मंत्र हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल है। मंदिर की विधि-व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.