चतरा, अप्रैल 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा इटखोरी, नवादा, पीतीज, कोनी समेत कई पंचायतों में दानवीर भामाशाह की जयंती गुरूवार को मनाई गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष दशरथ साव की अध्यक्षता व जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी भरत साव के नेतृत्व में प्रखण्ड संरक्षक कृष्णा साव राजेश साहू ईश्वर साव व समाज के लोगों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज के गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे। इस मौके पर समाजसेवी भरत साव ने दानवीर भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेवाड़ राज्य में जन्मे भामाशाह बाल्य काल से ही मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी व विश्वासपात्र सलाहाकर थे। यह भी पढ़ें- ​जगदीशपुर में तेली साहू समाज ने मनाई दान...