चतरा, जून 27 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी परोका के बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर संध्या एक भूमि विवाद में देखते ही देखते खुनी संघर्ष का रूप ले लिया और लगभग 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष के बाद खून से लथपथ घायलो को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में सभी घायलों का इलाज चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जयसवाल तथा डॉ संजीव रंजन ने किया। घायलों में एक पक्ष के 38 वर्षीय रंजय राणा पिता प्रयाग राणा 45 वर्षीय रंजीत राणा, 65 वर्षीय प्रयाग राणा, 60 वर्षीय सहोदर देवी, 32 वर्षीय रीता देवी, 35 वर्षीय रेणु देवी सभी परोका गांव के रहने वाले हैं। दूसरे पक्ष के 45 वर्षीय शंकर ठाकुर तथा 38 वर्षीय राजेश ठाकुर करनी गांव...