चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन सत्येंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इटखोरी थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (कोटपा) की धारा 4, 6(ए), 6(बी) तथा पीईसीए-2019 के प्रावधानों के तहत कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दुकानदारों द्वारा तंबाकू नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया। विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीट...