चतरा, अप्रैल 2 -- इटखोरी प्रतिनिधि। इटखोरी पंचायत सचिवालय के पीछे एक अधूरे भवन में स्थित पेड़ पर गमछे के सहारे लटका एक किशोर का शव बरामद किया गया। किशोर की पहचान धनखेरी गांव निवासी 16 वर्षीय आदिल के रूप में हुई है। मृतक के पिता अहमद खलीफा ने बताया आदिल तीन दिनों से घर से लापता था। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे घटनास्थल के पास स्थित विद्यालय में बदबू से परेशान शिक्षकों और छात्रों ने जब विद्यालय के पीछे देखा, तो वहां शव लटका हुआ देखा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ ...