चतरा, जून 27 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के पथरिया मोड़ अनूप चक के समीप शुक्रवार की देर रात एक बेलोरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मयूरहंडथाना क्षेत्र के मंधिनियां गांव निवासी भोला दास के रूप में हुई। बताया गया कि बाईक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक की पहचान मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी मंधनिया निवासी ब्राम्हदेव रविदास के 25 वर्षीय पुत्र छोटू दास और दूसरा जगदीश रविदास के 35 वर्षीय पुत्र भोला दास के रूप में हुयी है। दुर्घटना के बाद दोनों को घायलावस्था में इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक ईलाज के पश्चात दोनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां भोला दास की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर...