चतरा, अप्रैल 11 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के नगवां स्थित बिहरिया टाँड में अवैध रूप से संचालित अंग्रेजी शराब का बनाने का मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने कारवाई करते हुए गुरूवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाकर मीनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया। यह फैक्ट्री बिनोद दांगी के मुर्गी फार्म हाउस में चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने बिनोद दांगी के मुर्गी फार्म से रॉयल स्टेक कम्पनी के 18 पेटी 452 बोतल, सिग्नेचर कंपनी के 1 पेटी कुल 20 बोतल, रॉयल चैलेंजर के 4 पेटी कुल 96 बोतल अवैध शराब एवं स्प्रीट एक नल लगा खाली ड्रम, 3 बोड़ा बोतल, विभिन्न कम्पनी के ढक्कन व स्टिकर, 25 लीटर स्प्रीट समेत शराब बनाने के अन्य उपकरण को बरामद किया है। हालांकि इस कार्यवाई की भनक लगत...