चतरा, अप्रैल 18 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग बोंगा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा । इन्ही छात्राओं में इटखोरी करनी रोड स्थित रंजीत केसरी की पुत्री वर्षा कुमारी ने सीबीएसई बोर्ड में 93,80 प्रतिशत माक्र्स लाकर परिजनों का मान बढ़ाया है। इनके इस उपलब्धि पर माता पिता व विद्यालय के शिक्षक काफी खुश है। छात्रा वर्षा ने कहा कि यह सब परिजनों के सहयोग से ही सम्भव है, अभी आगे भी सफलता पाकर परिजनों का मान बढ़ाते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना है। जिसमे माता पिता व शिक्षकों के आशीर्वाद के बिना सम्भव नही है । वर्षा साइंस विषय लेकर आगे नीट की पढ़ाई करेंगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...