सुल्तानपुर, जून 11 -- कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को हुई घटना की जानकारी गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव में एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान इटकौली गांव निवासी राम दिनेश उर्फ पलटू (36) पुत्र राम लखन मंगलवार शाम करीब चार बजे तक गांव में देखा गया था। इसके बाद वह किसी को नजर नहीं आया। बुधवार रात करीब आठ बजे कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसी शनि को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा धक्का देकर अंदर जाने पर युवक का शव दुपट्टे के सहारे छत के हुक से लटकता मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह और थानाध्यक्ष अखण्डदेव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को न...