रांची, फरवरी 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में 14 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी आंदोलनकारियों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वालों में पलमा गांव के रमेश उरांव, नारी की रूनही उराइन, बंधना उरांव, सुखदेव उरांव, मंगलदेव उरांव, चारो उरांव, रानीखंटगा के खुर्शीद अंसारी व उनकी धर्मपत्नी रौशन खातून, कुन्दी के नागेश्वर गोप व उनकी धर्मपत्नी यसोदा देवी, बोड़ेया की बतिया उराइन, सिधू उरांव तथा गढ़गांव के मधुसूदन सिंह शामिल हैं। पेंशन व सुविधाओं की घोषणा: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ मो अनीश ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान तीन माह तक जेल में रहने वाले आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 3500 रुपये पेंशन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.