रांची, दिसम्बर 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसके तहत बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच कुल 3.75 टन गेहूं और एक टन चना बीज का वितरण किया गया। किसानों को यह बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख किरण उरांव और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली और उप प्रमुख परवेज राजा ने मिलकर सरई फॉमर्स प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ी 85 महिला किसानों को प्रति एकड़ की दर से 40-40 किलोग्राम बीज बांटा। इसके अतिरिक्त, रानीखटंगा में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 20 टाना भगत किसानों को भी अनुदान पर गेहूं का बीज दिया गया। मौके पर बीटीएम सुमन बारला, उप प्रमुख परवेज राजा, अबू माज, सखी मंडल की महिला किसान मौजूद ...