रांची, फरवरी 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांवों में हाथियों का झुंड पिछले दो महीने से उत्पात मचा रहा है। रविवार की देर रात चार हाथियों ने कुल्ली डहू टोली में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज खा गए। हाथियों ने किसानों की खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी गांव पहुंचे और प्रभावितों को तत्काल राहत के रूप में 5000 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों ने मंगरी उराइन के घर को ध्वस्त कर 10 बोरा धान खा लिए। मंगरी उराइन ने भागकर परिवार समेत जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथियों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान हाथियों ने संजय लोहरा और प्रदीप महली के घरों के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान गांव से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.