रांची, जनवरी 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न पंडालों में स्थापित हंसवाहिनी मां सरस्वती की प्रतिमाएं रविवार को विसर्जित की गई। विसर्जन से पूर्व पंडालों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई, इसमें माता को मिठाई, चूड़ा, दही और कई प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। इसके बाद गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा इटकी बाजार से होते हुए बनियाटोली स्थित तालाब पहुंची। वहां महाआरती के बाद अगले वर्ष जल्द आने की कामना के साथ माता रानी को विदाई दी गई। क्षेत्र के विभिन्न नदियों, पोखरों, डैम और तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान सैकड़ों भक्त गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-झूमते चल रहे थे और माता के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा। विसर्जन के साथ कई पूजा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.