रांची, फरवरी 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना क्षेत्र के टुरुगुरु टिकराटोली गांव के 30 वर्षीय अफसर अंसारी की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के छोटे भाई कैसर अंसारी ने गांव के ही तौखिक आलम उर्फ रिंकू को आरोपी बताते हुए बरियातू थाना में अपना फर्द बयान दर्ज कराया है। कैसर के अनुसार, 19 फरवरी को तौखिक आलम बाइक से उनके घर पहुंचा और बड़े भाई अफसर अंसारी को बैठाकर नगड़ी ले गया। वहां से लौटकर वह अफसर को इटकी रेलवे स्टेशन स्थित मैदान में छोड़कर भाग निकला। रात आठ बजे तौखिक ने गांव के परवेज अंसारी को फोन पर सूचना दी कि अफसर मैदान में पड़ा है। परवेज जब वहां पहुंचे तो अफसर अचेत अवस्था में औंधे मुंह गिरा था। परवेज अंसारी ने उसे मारुति वैन से घर पहुंचाया, जहां से परिजन उसे इलाज के लिए नगड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए, हालत बिगड़ने पर उ...