रांची, मई 4 -- इटकी, प्रतिनिधि। सोमवार शाम करीब छह बजे हुई मूसलाधार बारिश ने इटकी क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। करीब तीन घंटे तक हुई तेज बारिश से सैकड़ों एकड़ में लगी गरमा फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं। सिमला मिर्च, फ्रेंच बीन, बैंगन, फूलगोभी, कद्दू, करेला, हरी मिर्च, बंदगोभी और धनिया समेत कई फसलें पानी में डूब गईं, जबकि निचले खेतों की फसलें बह गईं। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दिनभर तेज धूप के बाद अचानक मौसम बदलने से शाम से रात नौ बजे तक लगातार बारिश होती रही। इससे खेतों में जलजमाव हो गया और मेहनत से तैयार की गई फसलें नष्ट हो गईं। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्त किसानों को इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर द...