रांची, जनवरी 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के त्रिविंधा चौक स्थित ब्राइट बर्ड्स प्ले स्कूल का बुधवार को मुख्य अतिथि प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना एक समृद्ध और आदर्श समाज का निर्माण करना नामुमकिन है। आज के आधुनिक और विज्ञान के युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि ब्राइट बर्ड्स प्ले स्कूल बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने के साथ इस्लामिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर स्कूल के निदेशक मो लड्डन, मो सज्जाद, एमडी अरमान, अंजर आलम, मोइन आलम, मो अख्तर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...