इटकी में प्रमाण पत्र वितरण शिविर का शुभारंभ
रांची, अगस्त 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गढ़गांव पंचायत सचिवालय परिसर में सोमवार को अंचल प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। बीडीओ सह सीओ गिरेन्द्र टूटी ने बताया कि 3 से 7 अगस्त तक हल्कावार शिविर लगाकर जाति, आवासीय, आय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण पत्र बनाए और वितरित किए जाएंगे। पहले दिन गढ़गांव पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में 10 जाति, 15 आवासीय और 25 आय प्रमाण पत्र सहित कुल 50 प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को हल्का-2 के लिए चिनारो पुरियो पंचायत भवन, 5 और 6 अगस्त को हल्का-3 के लिए इटकी पूर्वी पंचायत सचिवालय तथा 7 अगस्त को गढ़गांव और चिनारो पुरियो पंचायत भवन में हल्का-1 और 2 के लाभुकों के लिए पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranch...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.