रांची, मई 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मौसीबाड़ी स्थित आही अली फार्म हाउस परिसर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले प्रखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि तीनों संकाय के प्रखंड टॉपर्स को साइकिल, 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को कॉलेज बैग तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...