रांची, दिसम्बर 21 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड बनियाटोली स्थित डॉ अशोक नर्सिंगहोम में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन थाना प्रभारी मनीष कुमार ने किया। शिविर में डॉ एके अग्रवाल, डॉ सोनिया बंसल और डॉ आशुतोष पांडेय की टीम ने हृदय रोग, मधुमेह (शुगर), बीपी और स्त्री रोग सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लगभग 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष विनोद सिन्हा, मो जावेद, अजीत केशरी और सुरेंद्र पाल शाही मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश राम, मो जुल्फिकार, मो इरफान, कृष्णा महली, एंजिला मिंज, विनीत उरांव और शुभम महली ने सराहनीय योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...