रांची, मार्च 27 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में शुक्रवार की शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहवना हो गया। वहीं बारिश से किसानों को फसल पटवन से राहत मिली है। तेज हवा और बारिश से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। क्षेत्र में शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा तेज हवा और बिजली कड़क के साथ झमाझम होने लगी। करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगो बड़ी राहत पहुंचाई है। खासकर किसानों को लाभ मिला है। किसानों ने कहा कि इस बारिश से किसानों को पटवन कार्य में कुछ दिनों के लिए राहत मिलेगी। हलांकि रामनवमी को लेकर दोपहर दो बजे से ही इलाके में बिजली नहीं है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...