रांची, अगस्त 1 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को पंचायती राज विभाग की ओर से 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय जीपीएफटी प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रखंड की प्रत्येक पंचायत में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल (जीपीपीटी) का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पंचायत से छह सदस्यों का चयन किया गया है, जिनमें मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, जल सहिया सहित अन्य शामिल हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि चयनित जीपीपीटी सदस्य ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर बीडीओ गिरेन्द्र टूटी, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर सन्नी बाखला, बीपीएम सुप्रिया मंडल, सहवाज अंसारी, अब्दुल रसीद सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सहजकर्ता दल की दो दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न

हिंदी हिन्दु...