रांची, मार्च 20 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में चांद का दिदार होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर मुबारक बाद दी। शनिवार को इटकी के मुख्य ईदगाह में सुबह 8.30 बजे हजारों नमाजी ईद-उल-फितर की नमाज अदा करेंगे। इसके अलावे क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की जायेगी। इधर चांद रात को लेकर इटकी बाजार परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नौजवान कमेटि इटकी ने बाजार परिसर को विद्युत सज्जा, गेट, फुहारा, सेल्फी जोन सहित अन्य सामग्रियों से भव्य रूप से सजाया गया है। शुक्रवार को हजारों रोजेदारों ने माह- ए-रमजान अल मुबारक महीने के अलविदा की नमाज अदा की। निर्धारित समय से पूर्व ही बड़ी संख्या में रोजेदारों का मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते मस्जिद परिसर नमाजियों से अट गया। खासकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.