इटकी में घर के सूचीकरण के लिए बनाए गए 93 केंद्र
रांची, मई 16 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार से जनगणना अभियान के तहत मकान और परिवार सूचीकरण कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन द्वारा 16 मई से 14 जून तक यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा। सूचीकरण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इस अभियान के लिए पूरे प्रखंड में 93 मकान सूचीकरण केंद्र बनाए गए हैं। बीडीओ मो. अनीश ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक प्रवेक्षक और एक प्रगणक की नियुक्ति की गई है। ये प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और मकानों का विवरण एकत्र करेंगे। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि सही और सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें। यह भी पढ़ें- 418 एचएलबी खंडों में किया जा रहा मकानों का सूचीकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.