रांची, अप्रैल 29 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के दक्षिणी छोर के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों के खेतों में लगी गरमा फसलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिससे भंडरा, कुल्ली, सौका, चचगुरा, रानीडीह, खम्भा सहित अन्य गांवों के किसानों की फसलों पर असर पड़ा। हालांकि किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि ज्यादा प्रभावी नहीं थी, जिससे नुकसान बहुत कम हुआ है। किसानों ने आशंका जताई है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा और तेज ओलावृष्टि हुई, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि से सब्जी की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता क्षेत्र के किसान भिंडी, फूलगोभी, बैंगन, सिमला मिर्च, फ्रेंचबीन, टमाटर, कद्दू,...