रांची, मार्च 26 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में रामनवमी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय महावीर मंडल की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 32 गांवों के हजारों रामभक्त महावीरी झंडा, ताशा, ढोल-नगाड़े और अस्त्र-शस्त्र के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा करीब तीन बजे मुख्य महावीर चौक से शुरू होकर बाजार और गुलजार रोड होते हुए मौसीबाड़ी तपोवन पहुंचेगी, जहां अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इधर, श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में पिछले नौ दिनों से चल रही रामचरितमानस कथा के 77वें अधिवेशन का प्रवचन गुरुवार रात संपन्न हुआ। श्रीराम कथा का प्रवचन छत्तीसगढ़ के चापा से पहुंची कथा वाचिका किशोरी छाया दुबे कर रहीं थीं। वहीं, रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी...