रांची, फरवरी 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के चचगुरा महरा पतरा मैदान में एक मार्च अहीर यादव उत्थान समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को चचगुरा में आयोजित समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। समारोह में छोटानागपुर के कलाकारों द्वारा ठेठ फगुवा गीत नृत्य की रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति की जाएगी। बैठक में समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक को सशक्त करने के लिए कई मुद्दों पर विमर्श किया गया। बैठक में बबलू गोप, मुकेश गोप, बैजू गोप, मोहित गोप, महेश गोप, महेन्द्र गोप और गोविंद गोप आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन देवराज गोप और अध्यक्षता किशोर गोप ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...