इटकी-ब्राम्बे सड़क मरम्मती में अनियमितता का आरोप
रांची, मई 9 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी-ब्राम्बे मुख्य सड़क पर चल रहे मरम्मती कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम और उप प्रमुख परवेज राजा ग्रामीणों के साथ मरम्मती स्थल पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। मसूद आलम ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और रोलर सही तरीके से नहीं चलाया जा रहा है, जिससे बिछाया गया पीच उखड़ने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और काम रुकवाया जाएगा। यह सड़क पथ निर्माण विभाग द्वारा इटकी मोड़ से ब्राम्बे (मांडर) तक लगभग 17 किलोमीटर लंबाई में करोड़ों रुपये की लागत से मरम्मत की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.