रांची, फरवरी 17 -- इटकी, प्रतिनिधि। बाजार समिति रांची और विपणन विभाग के वरीय अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को इटकी बाजार परिसर में अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार का भ्रमण कर जर्जर शेड, शौचालय और अन्य सुविधाओं का मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में मार्केटिंग बोर्ड के सचिव अनुज कुमार ने जानकारी दी कि इटकी बाजार पहले रांची बाजार समिति के अधीन था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे निरस्त कर अब राजस्व विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि बाजार परिसर में काफी अतिक्रमण है, लेकिन मार्केटिंग बोर्ड इस पर सीधी कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि अतिक्रमण हटाने और बाजार को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखें। इस दौरान आजसू के जिला सचिव मुर्तेजा आलम ने अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.