इटकी पुलिस ने चार वारंटी को भेजा जेल
रांची, मई 17 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी पुलिस ने रविवार को छापामारी अभियान चलाकर चार पुराने वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मकसूद अंसारी, रेयाजूल अंसारी, महमूद अंसारी और रसीक अंसारी शामिल हैं। सभी के खिलाफ पहले से थाना में मामले दर्ज थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। छापामारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनीष कुमार ने किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल भी मौजूद थे। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है। यह भी पढ़ें- पुराने मामलों के वारंटी भेजे गए जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.