रांची, मार्च 23 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड गठन के 18 वर्ष बीत जाने के बावजूद इटकी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को अब तक सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में तब्दील नहीं किया जा सका है। इसका खामियाजा यहां की करीब 70 हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा है,जहां चिकित्सा सेवा बुरी तरह प्रभावित है। कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस दिशा में प्रभावी पहल नहीं की। परिणामस्वरूप इटकी पीएचसी आज भी बेड़ो सीएचसी के अधीन संचालित हो रहा है, जो एक चिंताजनक स्थिति है। विभिन्न संगठनों द्वारा पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया जा रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदारों की उदासीनता बनी हुई है। बता दें कि इसके हालात को बदलने के लिए ग्रामीणों ने त्योहार के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पीएचसी में महिलाओं ...