रांची, मार्च 22 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में 12 पड़हा के अगुवाई में रविवार को सरहुल शोभायात्रा निकाली गई। वाद्य यंत्रों की धुन पर जब हजारों लोगों के कदम थिरकते आगे बढ़ रहे थे तो मानो आदिवासी परंपरा सांस्कृति जीवंत हो उठी। सूप पर सरई फूल लिये पहानों ने लोगों के कानों में फूल खोसे वहीं एक दूसरे के गालों में गुलाल लगाकर कर सरहुल की शुभकामनाएं दी। शोभायात्रा में 24 गांव के हजारों आदिवासी सरना समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा को मुस्लीम समाज, हिंदू जागरण समिति सहित अन्य संस्था के लोग जगह जगह पर स्वागत किया। शोभायात्रा गुलजार रोड, इटकी बाजार, महाबीर चौंक होते झखरा सरना स्थल पहुंची। जहां पहानों ने घड़ा में रखे शुद्ध जल देख भविष्यवानी की। पहानों ने सरनास्थल में पूजा के बाद चना,गुड़ और पेयजल का वितरण किया। इसके बाद सरहुल शोभायात्रा जतरा में पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.