इटकी के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त
रांची, अगस्त 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी पर प्रखंड के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इटकी के मुख्य शिव मंदिर और रुद्र महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। इसके अलावा गड़गांव, नारी, मकुंदा, मोरो, महादेव टंगरा, हरही गंगाजल सहित अन्य शिवालयों में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बम भोले' के जयघोष से गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक शिवालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.