रांची, मार्च 19 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के मौसीबाड़ी स्थित आही अली फार्म हाउस में गुरुवार को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा ने इफ्तार का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा कांग्रेस संरक्षक अरशे आलम के अलावा हाजी मोइन आरिफ, अजीत केशरी, कलीम अंसारी, मुर्तजा आलम, गुलजार अंसारी, पम्मू, बबलू सैफुल्लाह, अतहर सऊद अलम, ओमेश इम्तियाज सहित दर्जणों गणमान्य लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरिफ रजा के सहयोगियों की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.