रांची, दिसम्बर 23 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मौसीबाड़ी निवासी आरिफ रजा ने भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव में 4900 वोटों से जीत हासिल कर प्रदेश महासचिव का पद हासिल किया। इससे पूर्व वे प्रदेश युवा कांग्रेस को-ऑर्डिनेटर के पद पर थे। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चली ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में उन्हें जनता और कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिला। उनकी जीत पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश महतो और महानगर अध्यक्ष कुमार राजा सहित कई दिग्गजों ने बधाई दी है। आरिफ की इस ऐतिहासिक सफलता से पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...