दिल्ली, मार्च 6 -- दुनिया युद्ध के दौर से गुजर रही है। ईरान-इजरायल से जंग में अमेरिका भी इजरायल के साथ खड़ा है। इस दौरान खाड़ी देशों में तनाव होने से भारतीय तेल सप्लाई बाधित हो गई, जिससे चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि, अब अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दे दी है। अमेरिका के छूट देने वाली बात पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को कहा कि वो भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दे रहे हैं। बेसेंट की इस घोषणा पर केजरीवाल भड़क गए। केजरीवाल ने कहा कि भारत को इजाजत देने वाला अमेरिका कौन होता है।क्या बोले केजरीवाल ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के भारत को छूट देने वाली एक्स पोस्ट पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा कि 'भारत को रशिया से तेल ख़रीदने...