बोकारो, दिसम्बर 15 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के मामरकुदर इजरी नदी की दूषित मिट्टीयुक्त पानी को लेकर नदी के समीप ग्रामीणों ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दिया। लगातार प्रदूषित व मिट्टीयुक्त नदी की पानी को लेकर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन व बोकारो डीसी को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अब तक कार्रवाई नही होने को लेकर अब ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन पर उतरने की चेतवानी दिया है। समाजसेवी राकेश शर्मा, शत्रुघन झा के संयुक्त नेतृत्व में इजरी नदी बचाओं अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों के अभियान में अधिक भागेदारी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस बाबत सांसद प्रतिनिधि शिव शंकर राय ने कहा कि जिला प्रशासन को इसमें त्वरित पहल करने की जरूरत है। नदी से अवैध बालू उठाव के कारण इजरी, दामोदर नदी अस्तित्व विहिन होती जा रही है। स...