नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में इजरायल और अमेरिका के लक्ष्य पूरी तरह एक जैसे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। बुधवार देर रात बयान जारी कर नेतन्याहू ने ये बात कही। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ अपने संपर्कों की जानकारी लगातार इजरायल को दे रहा है। उन्होंने दोहराया कि दोनों देश ईरान से परमाणु संवर्धन खत्म करने और समुद्री मार्ग होर्मुज को खोलने के लिए लगातार कह रहे हैं। उन्होंने कहा यदि लड़ाई फिर शुरू होती है, तो हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। यह भी पढ़ें- ईरान पैकेज::हिज्बुल्लाह के 200 ठिकानों पर हमले का दावा लेबनान को लेकर उन्होंने कहा कि सेना उत्तरी इज़राइल के लोगों के साथ खड़ी है और आतंकवादी ठिकानों...