मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में इजरायल के लिए नौकरी का अवसर मिल रहा है। सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि पूरे देश से 3500 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगा गया है। इसके लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें 90 फीसदी महिला और 10 फीसदी पुरुषों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1,99,770 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। आयु 25-45 वर्ष और योग्यता न्यूनतम दसवीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का इजरायल में गृह आधारित देखभाल कर्ता के रूप में चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 21 मई को जॉब कैम्प का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...