नई दिल्ली, जुलाई 6 -- इजरायल में इस साल आम चुनाव होने हैं। इससे पहले यहां की राजनीति में हलचल मची हुई है। इधर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की धड़कनें भी तेज हैं। दरअसल पहले अक्टूबर 2023 में हमास के इजरायल पर बड़े हमले और उसके बाद ईरानी जंग में अपने लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी न मिलने को लेकर नेतन्याहू की लोकप्रियता घटी है। वहीं देश में कई बड़े चेहरे उन्हें चुनौती देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस बार संभवतः अक्टूबर में होने वाले चुनावों में नेतन्याहू को कुर्सी भी हिल सकती है और पीएम पद से हाथ धोना पड़ सकता है। नेतन्याहू को सबसे बड़ी चुनौती दे रहे हैं इजरायली सेना यानी IDF के पूर्व चीफ गादी आइजनकोट। आइजनकोट ने बीते 30 जून को अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'याशर' के बैनर तले आधिकारिक तौर पर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कैंपेन लॉन्च...