नई दिल्ली, मार्च 6 -- अमेरिका और इजरायल ने बीते 28 फरवरी को ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला कर दिया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस ऑपरेशन में ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अब इस हमले को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में इजरायल ने सबसे खतरनाक माने जाने वाले 'ब्लू स्पैरो मिसाइल' का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मिसाइल पहले पृथ्वी के वायुमंडल के नजदीक तक जाती है और फिर बहुत तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य की ओर लौटती है। इससे इसे रोकना काफी मुश्किल माना जाता है। इस वजह से इसे 'मिसाइल फ्रॉम स्पेस' का भी नाम दिया गया है। कथित तौर पर ईरान ने यह मिसाइल तब दागी जब तेहरान में सैन्य नेतृत्व की एक अहम बैठक चल रही थी। यह भी पढ़ें- इजरायल ने सा...