नई दिल्ली, मार्च 26 -- अमेरिका और इजरायल के ज्यादा करीब जाने का फायदा क्या है? यह सवाल ईरान में चल रही जंग को लेकर अकसर पूछा जा रहा है। बुधवार को सर्वदलीय बैठक के दौरान भी ऐसा सवाल आया, जिस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल ने कई युद्धों के दौरान हमें मदद की और वह हमारे लिए एक बड़ा डिफेंस पार्टनर है। उसके जरिए हमें रक्षा तकनीक के मामले में बड़ी मदद मिलती रही है। इस तरह उन्होंने इजरायल के साथ नजदीकी रिश्तों पर दोटूक जवाब दिया। यही नहीं ईरान को लेकर भी कहा कि उससे हमारे संबंध पहले की तरह कायम हैं और दोस्ताना संबंधों के चलते ही उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हमारे 4 जहाजों को गुजरने दिया, जबकि दूसरे देशों के जहाज फंसे हुए हैं। एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने सर्वदलीय बैठक के दौरान एस. जयशंकर से पूछा था कि आखिर...