नई दिल्ली, जनवरी 30 -- गाजा से आखिरी इजरायली बंधक के अवशेष मिलने के बाद युद्धविराम के दूसरे चरण का रास्ता खुल गया है। इसी बीच इजरायल ने गाजा से मिस्र को जोड़ने वाले राफा क्रॉसिंग को खोलने का फैसला किया है। लगभग दो साल बाद 1 फरवरी से इस रास्ते से आवागमन शुरू हो जाएगी। गाजा में सहायता और कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी निभाने वाले COGAT ने शुक्रवार को कहा है कि अभी इस रास्ते से सीमित आवाजाही की इजाजत दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...