इजरायल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली बार सीधी बातचीत, क्या हो जाएगा सीजफायर
नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- इजरायल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली बार सीधी बातचीत शुरू हुई है। यह ऐतिहासिक बैठक मंगलवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मध्यस्थता में हो रही है। दोनों देशों के राजदूत इस बैठक में शामिल हैं। यह 1993 के बाद दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता है। लेबनान की सरकार ने इस बातचीत को युद्ध समाप्त करने और क्षेत्रीय स्थिरता लाने का मौका बताया है, जबकि इजरायल की ओर से उत्तरी सीमा की सुरक्षा और हिजबुल्लाह के प्रभाव को कम करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक का मुख्य फोकस वर्तमान संघर्ष को रोकने और लंबे समय तक शांति स्थापित करने का ढांचा तैयार करना है। यह भी पढ़ें- दो दिन में फिर हो सकती है ईरान से बात, ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत; ठिकाना कहां? पिछले एक महीने से इजरायल और ईरान समर्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.