दुबई, मार्च 10 -- ईरान ने मंगलवार को इजरायल और खाड़ी अरब देशों पर मंगलवार को नए हमले किए। इसके साथ ही उसने मिडिल ईस्ट में दबाव बनाए रखा है। इसके चलते यह पूरा क्षेत्र तो प्रभावित है साथ ही, दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों में चल रही दुनिया के विभिन्न देशों में तेल और गैस के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार बज रहे सायरनसंयुक्त अरब अमीरात के दुबई और बहरीन में आने वाले मिसाइलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाए गए। जबकि सऊदी अरब ने कहाकि उसने अपने तेल-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र में दो ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। वहीं, कुवैत के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने छह ड्रोन मार गिराए हैं। बाद में येरुशलम में भी सायरन बजे और तेल अवीव में विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं। इजरायली डिफेंस सिस्टम ने अपनी तरफ हो रहे हमले को इंटरस...