बुलंदशहर, फरवरी 28 -- इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजरायल, ईरान समेत कई अरब देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते तेल अवीव, अबू धाबी, दुबई सहित मध्य पूर्व के कई शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर फंसे होने की आशंका है। एयरलाइंस द्वारा अचानक उड़ानें रद्द किए जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें न तो वैकल्पिक फ्लाइट की स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था। भारतीय दूतावास की एडवाइजरी का इंतजार है। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि ईरान पर हमला गलत है और इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ...