चतरा, अप्रैल 8 -- चतरा प्रतिनिधि देशभर में बढ़ती महंगाई और आपूर्ति संकट का असर अब स्थानीय बाजारों पर दिखने लगा है। चतरा जिले में होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के सामने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गैस नहीं मिलने के कारण कई होटल संचालक अब कोयले का सहारा लेने को मजबूर हैं। हालांकि, कोयले की कीमतों में भी भारी उछाल देखा गया है। जो कोयला पहले 150 रुपये प्रति बोरा मिलता था, अब लगभग 300 रुपये तक पहुंच गया है। इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ा है। बाजार में मिठाई और नमकीन के दामों में दो से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कई दुकानों में मिठाइयों की कमी भी देखने को मिली, हालांकि कुछ दुकानदार पारंपरिक चूल्हों के सहारे उत्पादन जारी रखे हुए हैं, जिससे बाजार में पूरी तरह से कमी नहीं हुई है। डीजल...