नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फतह अली ने अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियान को रणनीतिक असफलता करार दिया है। एक्स पर अपने पोस्ट में फतह अली ने लिखा कि यूएस, यूरोप और एशिया के प्रमुख वैश्विक थिंक टैंक्स की रिपोर्ट्स का अध्ययन करने से एक पैटर्न उभरकर सामने आता है। इसके अनुसार इजरायल और अमेरिका दोनों को इस युद्ध में रणनीतिक हार का सामना करना पड़ रहा है। फतह अली ने कहा कि मौजूदा संघर्ष ईरान की मजबूत स्थिति को दर्शाता है और अमेरिका-इजरायल की योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने इस अभियान को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बताया। यह भी पढ़ें- क्या है ईरान का माजिद एयर डिफेंस सिस्टम, US फाइटर प्लेन्स का काल; कितना घातक राजदूत फतह अली ने ईरानी-इस्लामी सभ्यता के लचीलापन पर खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान दबाव को...