बदायूं, मार्च 19 -- गैस की किल्लत के बीच लोहा महंगा हो गया है, जिसके चलते अब लोगों का मकान, दुकान बनाना महंगा हो गया है। लोहे के भाव में दो से तीन रुपये किलो का इजाफा हुआ है। अचानक से महंगाई बढ़ने से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। वहीं व्यापारियों के सामने व्यापार में समस्या आई है। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच गैस की किल्लत बनी हुयी है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना महंगा होने के बाद लोहा भी महंगा हो गया है, जिसके चलते अब मकान, दुकान बनवाने वाले लोगों के लिए पहले से अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। गैस कटिंग की दिक्कत के कारण लोहा सामान्य दिनों की अपेक्षा दो से तीन रुपए किलो तक महंगा हुआ है। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के पूर्व जिले में एंगल का भाव 55 किलो था, लेकिन इन दिनों 58 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.